Kanpur News: बिल्हौर इंस्पेक्टर ने चौकीदारों का किया सम्मान, मकर संक्रांति पर कराया खिचड़ी भोज
कानपुर न्यूज़: मकर संक्रांति पर सम्मान पाकर खुश दिखे थे चौकीदार, अपराध पर अंकुश लगाने पर निभाते हैं अहम भूमिका
रिपोर्ट – आनंद तिवारी – कानपुर नगर
Kanpur News: मकर संक्रांति के उपलक्ष्य पर यूपी पुलिस विभाग के बिल्हौर सुरेंद्र सिंह ने एक ऐसा कार्य किया कि उनके इस स्वभाव ने न केवल मानवता के प्रति जागरूकता का संदेश देने का काम किया बल्कि यूपी पुलिस को जनता के बीच तारीफ़ का केंद्र बना दिया। जिसकी तारीफ बिल्हौर कस्बे में जोर शोर से की जा रही है तरफ पुलिस विभाग के वाहा वाही होते सुना जा सकता है।
पढ़िए क्या किया ऐसा
इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने थाना बिल्हौर अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम चौकीदार को थाना हाजा पर बुलाया और सभी को मकर संक्रांति की बधाई देते हुए खिचड़ी का भोज कराया साथ ही भीषण सर्दी को देखते हुए अपना बचाव हेतु कंबल देकर सम्मानित करने का कार्य किया। जिसको पाकर सभी चौकीदार खुश नजर आये।
अपराध को कम करने में अहम भूमिका निभाते हैं चौकीदार
आपको बताते चलें कि चौकीदार एक ऐसा सूत्र होता है जो न केवल ग्रामीण इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृण करने का कार्य करते हैं बल्कि अपराध को कम करने में पुलिस का सहयोग भी करने का कार्य करते हैं। इसी के बीच वर्तमान समय में होने वाले लोकसभा चुनाव के संबंध में गांव-गांव में अवैध मादक पदार्थ की बिक्री किए जाने की सूचना देने एवं विधि विरुद्ध कार्यों के संबंध में अपने कर्तव्यों का पालन करने के साथ मकर संक्रांति के पर्व पर समस्त चौकीदारों को जलपान कराने के उपरांत सभी को वर्तमान समय में अधिक सर्दी होने पर बचाव हेतु कंबल प्रदान किए गए।
फिर दिए गए यह निर्देश
सम्मान और भोज के बाद इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए सभी को अपने कर्तव्यों का निष्पक्ष व निष्ठापूर्वक पालन करने हेतु आवश्यक दिशा – निर्देश के साथ सभी चौकीदारों को सम्मान पूर्वक विदा किया।
Post Views: 12