Kanpur News: आवारा सांड बना एक छात्र की मौत, जोरदार टक्कर के बाद हैलट में तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम
कानपुर न्यूज़: एक बार फिर आवारा सांड ने ले ली एक की जान, सीसीटीवी फुटेज को देखकर परिवार रह गया था दंग, त्यौहार पर छाया घर मातम का काला साया, पढ़िए कहां
रिपोर्ट – सर्वेश सोनू शर्मा
Kanpur News: यूपी में घूम रहे आवारा जानवरों में सबसे खतरनाक छुट्टा घूम रहे सांड ने एक बार फिर एक जान ले ली। मामला कानपुर का है जहां एक मासूम साइकिलिंग के लिए घर से निकला हुआ था, तभी दो सांड आपस में लड़ रहे थे जिनके बीच से गुजरने के दौरान काले सांड ने मासूम को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि उसकी मौत हो गई। अआप्को बताते चलें कि कानपुर में यह पहली घटना नहीं हैं है बल्कि इसके पहले भी आवारा सांड लोगों की मौत बनकर गुजर चुके हैं लेकिन नगर निगम का कैटिल कैचिंग दस्ता अपने हाथ धरे के धरे रहता है और जिम्मेदारों के कानों में जूं तक नहीं रेंगती है।
जानिए कहां हुआ था यह दर्द विदारक हादसा
आवारा सांड की टक्कर से मौत का यह हादसा कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र का है। जहां के विश्व बैंक इलाके में रहने वाले राकेश मिश्रा का 16 वर्षीय पुत्र राज मिश्रा घर से साइकिल लेकर निकला हुआ था। तभी राज कुछ ही दूर साइकिल चला पाया था कि दो सांड लड़ते हुए एक दूसरे के पीछे हमलावर होकर दौड़ लगा रहे थे। तभी राज उनके रास्ते में आ गया तो दूसरे काले नंबर के सांड ने राज को उठाकर पटक दिया। जिसे देख लोग राज को बचाने के लिए सांड को भगाने के बाद राज को बचाने के लिए अस्पताल ले जाने लगे।
मौत से बौखला गया पूरा परिवार
वहीं खबर मिलते ही अपने लाल को बचाने के लिए पहुंचे परिवार ने राज को हैलट अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने इलाज तो शुरू किया लेकिन राज सांड की टक्कर को बर्दास्त नहीं कर पाया और हमेशा के लिए अपनी आंखें बंद कर ली। जिसकी सूचना मिलते ही परिवार के सभी सदस्य बौखला से गए। चारों तरफ रोने चीखने की आवाजे आ रहीं थीं। राज सातवीं का छात्र था और अपने घर में सबसे लाडला था। जिसकी मौत ने पूरे परिवार को ख़ामोशी में लेकर खड़ा कर दिया है।
नहीं जागते नगर निगम के जिम्मेदार
यह हादसा कानपूर के लिए कोई पहला घटनाक्रम नहीं था। बल्कि इसके पहले भी शहर की सड़कों से लेकर गलियों में घूम रहे छुट्टा सांड न जाने कितनी जिंदगियों को मौत में बदल चुके हैं लेकिन नगर निगम और के जिम्मेदार खामोश बने रहते हैं और उनका कैटिल कैचिंग दस्ता का पहिया नगर निगम की शोभा को बनाये रखता है। अगर बात की जाए तो जिम्मेदारों की लापरवाही है जो लोगों को हादसों और फिर मौत की सीढ़ी तक पहुंचाने का काम करती है अगर यह सजग तो शायद ऐसे दर्द विदारक हादसों को रोका जा सकता है।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 27