मकर संक्रांति के अवसर पर कानपुर के गंगा तटों पर मेले जैसा माहौल बना रहा। कडाके की ठंड श्रद्धा के सामने बौनी नजर आई और सुबह सडके हजारों श्रद्धालुओं ने माता गंगा में डुबकी लगाई। कानपुर के सरसैया घाट, मैस्कर घाट, गोला घाट, मैगजीन घाट आदि स्थानों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड रही। सोमवार की सुबह मकर संक्रांति के अवसर पर कानपुर के लगभग सभी घाटों पर एक जैसा नजारा देखने को मिला। मुख्य घाटों में मैगजीन घाट, सरसैया घाट, मैस्कर घाट पर भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। शहर ही नही आसपास के क्षेत्रों से भी भक्त गंगा में स्नान करने पहुंचे। घाटों पर दुकानें सजी हुई थी और कडाके की ठंड के बीच श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर दान-दक्षिणा कर पर्व को उत्साह के साथ मनाया। घरों में भी पूजा-दानकर पर्व को उल्लास पूर्वक मनाया।

गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है