Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के कुढ़नी प्रखण्ड से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ स्कूल के हेड मास्टर ने हमला बोल दिया। इस हमले में जिला शिक्षा पदाधिकारी का सर फट गया। जिसके बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल, घायल अधिकारी ने स्थानीय थाना पहुंचकर स्कूल हेड मास्टर के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर के जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय सिंह जिले के कुढ़नी प्रखण्ड के मध्य विद्यालय करमचंद रामपुर बलरा निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान स्कूल के प्रधानाध्यापक द्वारा अपने कुछ लोगो के साथ मिलकर अजय सिंह पर हमला कर दिया गया। उन्होंने मारपीट कर जिला शिक्षा पदाधिकारी अजय सिंह का सर फोड़ दिया। आनन-फानन में अजय सिंह को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार हुआ।


गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है