3

Recent News

BRICS Summit 2026: चीनी राष्ट्रपति 'शी जिनपिंग' का प्लेन भारत उतरा, मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर..

BRICS Summit 2026: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 18वें BRICS Summit में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंच गए हैं। उनका…

Masjid Demolition: मस्जिद के मलबे से निकलीं रहस्यमयी नंबर लिखी ईंटें, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, कुएं के आसपास बैरिकेडिंग..

Masjid Demolition: सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद मलबे से कई ऐसी ईंटें मिली हैं, जिन…

Animal Cruelty: सनकी ने की 6 बिल्लियों और बच्चों की सर कुचलकर हत्या, निशाना बनाकर बर्बरता, रखा 50 हजार का इनाम..

Animal Cruelty: मुंबई के चेंबूर इलाके में लावारिस बिल्लियों के साथ कथित क्रूरता का हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Crime News: मणिपुरी म्यूजिशियन की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा; मौत से पहले बेटे को बताई थी पूरी कहानी..

Crime News: दिल्ली के किलोकारी इलाके में मणिपुरी म्यूजिशियन चोंगथाम विक्रम सिंह की मौत के मामले में जांच के दौरान…

UP News: रेलवे ट्रैक पर मिला एयरफोर्स जवान का कटा हुआ शव; लगातार आ रही थीं कॉल, लाश के फिंगरप्रिंट से खुला फोन तो..

UP News: आगरा में रेलवे ट्रैक पर एयरफोर्स के 35 वर्षीय जवान का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यात्रियों…

3

Recent News

BRICS Summit 2026: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 18वें BRICS Summit में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंच गए हैं। उनका…

Masjid Demolition: सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद मलबे से कई ऐसी ईंटें मिली हैं, जिन…

Animal Cruelty: मुंबई के चेंबूर इलाके में लावारिस बिल्लियों के साथ कथित क्रूरता का हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Crime News: दिल्ली के किलोकारी इलाके में मणिपुरी म्यूजिशियन चोंगथाम विक्रम सिंह की मौत के मामले में जांच के दौरान…

UP News: आगरा में रेलवे ट्रैक पर एयरफोर्स के 35 वर्षीय जवान का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यात्रियों…

Breaking News

KANNAUJ NEWS : रेलवे स्टेशन के निर्माणाधीन इज्जत घर का गिरा छज्जा, काम कर रहे मजदूरों मे मची अफरा-तफरी

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

कन्नौज जिले में केंद्र सरकार की अमृत योजना के तहत शामिल किये गये गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य जारी है। यहां करीब 8 करोड़ 47 लाख लाख रुपए का मेंटेनेंस भी प्रस्तावित है। विगत दिन यहां निर्माण कार्य के दौरान एक इज्जत घर का छज्जा अचानक उस समय तेज आवाज के साथ ढह गया जब यहां मजदूर काम कर रहे थे। घटना के समय मजदूरों मे हड़कंप मच गया था, आनन फानन चीख पुकार मच गयी हांलाकि कोई बड़ी घटना तो सामने नहीं आई पर यहां निर्माण कार्य में कमीशनखोरी के तहत घटिया सामग्री इस्तेमाल किये जाने की बात ने पोल जरूर खोलकर रख दी है ।

दिन दहाड़े दोपहर के बाद घटी इस घटना से जहां अफरा-तफरी का माहौल रहा। वहीं मामले की सूचना पर गुरसहायगंज के नगर अध्यक्ष हरिओम गुप्ता सहित कई लोग मौके पर पहुंचे। मौके पर लोगों से बात करने और जानकारी के बाद डीआरएम इज्जतनगर को पत्र भी भेजा गया। पत्र में निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के निर्माण की बात के अलावा मामले की जांच कराये जाने की मांग भी की गई। पदाधिकारियों ने मानक को ध्यान में रखकर निर्माण कार्य कराये जाने की बात भी कही, जिससे किसी की जान से खिलवाड़ ना हो सके।

निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के इस्तेमाल की बात कहते हुये कार्यदायी संस्था और ठेकेदारों पर कार्यवाही और जांच की मांग भी पदाधिकारियों ने डीआरएम को भेजे पत्र में कही है। पता चल है कि मामले की सूचना पर सहायक मंडल इंजीनियर भी टीम के साथ पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल शुरू करते हुये कार्य को शुरू करा दिया गया है। नगर अध्यक्ष हरिओम गुप्ता ने बताया है कि इस निर्माण कार्य मे घटिया सामग्री लगाए जाने की बात सामने आ रही जिस कारण से यह हादसा हुआ अगर हादसे के वक्त एक भी मजदूर इसकी चपेट मे आ जाता तो उसकी मौत होना निश्चित था लेकिन शुक्र है कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हुई । पूरे मामले की जांच कराए जाने के लिए हम लोग मांग कर रहे है इसके लिए दोषी कार्यदायी संस्था और ठेकेदारों पर कार्यवाही हो इसकी भी हम सभी लोग मांग कर रहे है ।