India’s Biggest Tunnel Rescue Operation Successful – ऑगर मशीन के टूट जाने की नाउम्मीदी के बाद एक बार फिर बड़ी उम्मीद जगी है। ताजा खबर के अनुसार उन मजदूरों को सुरक्षित बचा लिया गया है जिनकी जिंदगी दांव में लगी हुई थी। माना जा रहा है यानी हकीकत भी है कि यह भारत देश का सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन है जिसमे टनल में फंसे 41 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। जिसकी खबर मिलते ही पूरे देश में दिवाली जैसा माहौल बना हुआ है।
उत्तराखंड के सीएम की सबसे बड़ी मेहनत हुई कामयाब
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सिल्क्यारा टनल में फंसे 41 मजदूरों के बचाव अभियान के 17वें दिन मंगलवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भूमिका की चर्चा बनी रही कि उन्होंने शुरुआत से लेकर जब तक हम सबके साथी सुरक्षित बाहर नहीं आ गए तब तक उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन पर अपनी मौजूदगी निभा कर सबसे बड़ी भूमिका निभाई और जैसे ही पहले साथी से लेकर सभी 41 लोग बाहर नहीं आ गए तब तक एक पैर पर खड़े होकर उनका बेसब्री से इंतजार करते रहे।
देश के जवानों को जय हिन्द
भारत देश में अभी तक के सबसे बड़े इस रेस्क्यू ऑपरेशन ने न केवल 41 जिंदगी को बचाने का कार्य किया है बल्कि यह कर दिखाया है कि जहां नामुमकिन की बात आती है तो वहां भारत का जज्बा हर मुश्किल कार्य को मुमकिन में करने की ताकत रखता है।
परिवार की आँखों में दिखे खुशी के आंसू
एक तरफ पूरा देश अपने साथी मजदूरों की सुरक्षा को लेकर सुरक्षित निकलने का बेसब्री से इंतजार कर रहा था तो उनके परिवार का हर एक सदस्य अपने परिवार के चिराग की झलक पाने को बेताब था और जैसे ही इसकी खबर मीडिया में आई तो वह अपने खुशी के आंसू रोक न सका और भोलेनाथ की जय के साथ मोदी जिंदाबाद के नारे लगाने लगा।
मीडिया का रोल भी रहा सबसे अहम
लगातार इस ऑपरेशन में जहां पूरा देश अपनी टिकटिकी लगाए रखा था वहीं भारत की मीडिया के पत्रकार अपनी अन्य ख़बरों को छोड़कर अपने साथियों के बाहर सुरक्षित निकलने का इंतजार कर रहे थे। जिसके चलते उनकी ख़बरों की पैनी निगाह से पूरे देश के साथ उनके परिवार का हौसला बढ़ाने का कार्य किया गया और जैसे ही सभी को बाहर निकल लिया गया तो मीडिया की ख़बरों से देश में दिवाली जैसा माहौल बरक़रार कर दिया।
पूरे देश में मनाई गई दूसरी दीपावली
देश में जैसे ही इस खुशखबरी की खबर बाहर आई तो हर एक भारतवासी खुशी से झूम उठा और माहौल यह था कि कहीं मोदी जिंदाबाद के साथ दीपक प्रज्वलित किए गए तो कहीं खुशी का केक काटा गया तो कहीं एकजुट होकर भारत के जवानों का जय हिंद का नारा लगाकर हौसला अफजाई की गई तो कहीं पटाखों की धूम ने भारत में दूसरी दीपावली जैसा माहौल देखने को मिला।
सभी साथी मजदूरों की सेहत का रखा जा रहा विशेष ख्याल
लगातार तनक में फंसे साथी मजदूरों के बाहर आते ही उनकी सेहत का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। जिसके लिए विशेष डॉक्टरों की टीम लगाई गई है और स्वयं भारत सरकार इस पर अपनी नजर बनाए हुए है।