Kanpur News – महाराजपुर पुलिस के हत्थे चढ़े भैंस चोर, रात के अंधेरे में किसान की भैंस कर लेते थे चोरी
कानपुर समाचार – लगातार भैंस चोरी की वारदात के बाद सक्रिय हुई थी पुलिस, जानिए कहां के निकले चोर
रिपोर्ट – नीरज तिवारी – कानपुर नगर
Kanpur News – उत्तर प्रदेश के अपराध की बात की जाए तो न जाने कितने ऐसे क्राइम रिकॉर्ड होंगे जिसे न कभी आपने सुना होगा और न की कभी किसी ने अपने मन में सोचा होगा। कुछ ऐसा ही एक खुलासा किया गया है कानपुर में जहां पुलिस ने उन चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है जिनकी वारदात में सिर्फ भैंस टारगेट बनी रहती थी। चोरों ने कई वारदातों को कबूला भी है।
जानिए कौन हैं यह चोर
महाराजपुर पुलिस ने जिन चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है उसमे एक बाँदा निवासी स्वयम्बर बाबू प्रजापति, दूसरा बांदा निवासी रोशन, तीसरा बांदा निवासी बिंदा और चौथा भी बांदा का जिसका नाम सुनील कुमार प्रजापति है।
पुलिस ने किया खुलासा
पुलिस के इस खुलासे के अनुसार उक्त चारों चोर एक पिकअप गाड़ी से भैंस चोरी करने के बाद बेचे जाने की सूचना मिली थी। जिसके चलते जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इन्हे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो बड़ा खुलासा हुआ। क्योंकि उक्त चोर अपने जिले के साथ साथ आस पास के जिलों में सक्रिय थे और रात होते ही किसान की भैंस चोरी करके उसे बेच देते थे।
सफलता प्राप्त करने वाली टीम
इस सफलता में महाराजपुर थानाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला, उप निरीक्षक अरुण कुमार, उप निरीक्षक प्रदीप कुमार, हेड कॉन्स्टेबल बच्चा लाल, कॉन्स्टेबल प्रदीप कुमार शामिल रहे हैं।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 21