Kanpur News – बैंक ऑफ बड़ौदा की विनोबा नगर शाखा के नवीन परिसर का हुआ उद्घाटन, जानिए नई सुविधा
कानपुर समाचार – महापौर प्रमिला पांडेय ने किया शुभारंभ, महाप्रबंधक भी रहे मौजूद, ऋण सुविधा से हुई लैस
रिपोर्ट – संजीव कुमार शुक्ला – कानपुर नगर
Kanpur News – बैंक ऑफ बड़ौदा की विनोबा नगर शाखा के नवीन परिसर का उदघाटन बैंक ऑफ बड़ौदा लखनऊ अंचल के महाप्रबंधक श्री समीर रंजन पांडा एवं कानपुर की महापौर श्रीमती प्रमिला पांडेय के कर कमलों से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कानपुर मेट्रो के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री सचिन वर्मा उप क्षेत्रीय प्रबंधक आर.सी.सचान तथा वरिष्ठ शाखा प्रबंधक श्री रविन्द्र कुमार उपस्थित रहे।
ऑटो ऋण मिलेगा आसानी से
गौरतलब है कि विनोबा नगर शाखा मुख्य रूप से ओटो ओटो ऋण के लिए चिन्हित शाखा है और वरिष्ठ प्रबंधक श्री पुनीत पांडेय के अनुसार बैंक ऑफ बड़ौदा न्यूनतम दर पर गृह ऋण एवं ऑटो ऋृण उपलब्ध करा रहा है। जिसका शुभारंभ होने के बाद लखनऊ अंचल के महाप्रबंधक श्री समीर रंजन पांडा ने नई सुविधा का विस्तार से संबोधन किया।
ऑनलाइन कर सकते हैं जानकारी
इस संबंध में उनका कहना था कि बैंक की इस ऋण सुविधा का लाभ सीधे उठाया जा सकेगा। जिसमें ब्याज दर से लेकर आसान किस्तों की सुविधा प्रदान की गई है। जिसकी जानकारी बैंक की ऑनलाइन साइड में भी उपलब्ध करा दी गई है।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 27