Kanpur News – बढ़ती सर्दी के साथ चिड़ियाघर में जानवरों का रखा जा रहा विशेष ख्याल, जानिए कैसे
कानपुर समाचार – जानवरों के खाने-पीने के समय और सामग्री में किया गया बड़ा परिवर्तन, आप भी जानिए
रिपोर्ट – संजीव कुमार शुक्ला – कानपुर नगर
Kanpur News – बढ़ती ठंड से जिस तरह आप अपना और अपनों का ख्याल रखते हैं ठीक वैसे ही चिड़ियाघर प्रशासन अपने जू की शोभा बढ़ाने वाले जीव जंतुओं का भी विशेष ख्याल रखने का काम करता है। जिसके चलते चिड़ियाघर में इसके बचाव की व्यवस्था कर दी गई है। वहीं उनके खानपान का भी परिवर्तन किया गया है।
आगे जानिए और
मंगलवार को सूरज बादलों की ओट में छिपा रहा और ठण्डी चलने वाली हवाओं ने जहां नगर वासियों में सिरहन पैदा कर दी तो वहीं कानपुर के चिड़ियाघर में भी अधिकांश जानवर अपने बाड़ों में ही रहे। सर्दी बढने के साथ चिड़ियाघर प्रबन्धन द्वारा जानवरों का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। बिडालवंशी सहित अन्य छोटे-बडे जानवरों को आहार में जहां परिवर्तन किया गया है तो वहीं चिकित्सकों द्वारा लगातार उनके स्वास्थ पर नजर रखी जा रही है।
शेर शेरनी का भी है जोड़ा
बताया जाता है कि बाघ और तेंदुए की खुराक बढ़ा दी गई है, जिसके चलते अब इन्हे एक से डेढ किलों मीट ज्यादा दिया जा रहा है। दूसरी तरफ शेर और शेरनी पर डाक्टरों का विशेष ध्यान है। बताया गया कि यह जोड़ा मोटापे से ग्रसित है, जिसके चलते इनके आहार मे कोई बढोत्तरी नहीं की गई है।
सर्दी में छाया रहता है सन्नाटा
वहीं अन्य बाड़ों में भी लगातार जू के कर्मचारी समय पर जानवरों की देखरेख करते हैं। बताया जाता है कि ज्यादा सर्दी के कारण जानवर सुबह अपने बाडे से बाहर नहीं आये तो वहीं पंक्षियों के बाडे में भी चहचाहट सुनने को नही मिली। बताया गया कि आने वाले समय में सर्दी और बढेगी, ऐसे में जू के अधिकारी और चिकित्सक सभी जानवरों को विभिन्न प्रकार के पंक्षियों के स्वास्थ्य की जांच करते रहेगे।
Post Views: 8