Kanpur News: पुलिस के हत्थे चढ़े बाल अपचारी, 13 वर्षीय वरुण की कर दी थी बेरहमी से हत्या, जानिए कहां
कानपुर न्यूज़: कमिश्नरेट पुलिस ने किया मासूम वरुण की हत्या का खुलासा, गाला रेतने के बाद शव को दिया था छुपा, पकड़ा गया एक एक हत्यारा
रिपोर्ट – मनीष भटनागर – कानपुर नगर
Kanpur News: कानपुर की कमिश्नरेट पुलिस ने मासूम वरुण की हत्या का खुलासा करते हुए हत्या में शामिल हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है। जिसका खुलासा करते हुए एडीसीपी अंकिता शर्मा ने मीडिया के समक्ष हत्यारोपियों को पेश करते हुए एक पत्रकार वार्ता की। जिसमें उन्होंने हत्यारोपियों के जरिये हत्या के कबूलनामे और वारदात को अंजाम तक पहुंचाने के तरीके का खुलासा किया है। उन्होंने यह भी बताया कि हत्या का आशय उनकी ज्वलनशीलता थी जिसके चलते हत्यारों ने वरुण को अगवा करके हत्या कर दी थी।
जानिए कब की गई थी हत्या और कौन थे हत्यारे
सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के कृष्णा पैलेस स्वर्ण जयंती विहार के रहने वाले मनोज गुप्ता के 12 वर्षीय बेटे आदित्य गुप्ता उर्फ़ वरुण गुप्ता अचानक बीती 4 जनवरी 2024 को लापता हो गया था। जिसकी सूचना लापता वरुण की माँ ममता गुप्ता ने थाने में दी थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए वरुण की तलाश शुरू कर दी थी लेकिन अभी पुलिस की तलाश पूरी भी नहीं हो पाई थी कि 10 जनवरी 2024 को थाना क्षेत्र के बंबा में एक नाबालिक का शव मिलने की सूचना मिली। जिसकी शिनाख्त लापता वरुण के रूप में की गई। मृतक वरुण के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उसकी गाला रेतकर हत्या की गई थी।
फिर पुलिस ने शुरू किया हत्यारों का पता
बस क्या था पुलिस ने अब मृतक वरुण के हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। जिसकी पहली कड़ी में पुलिस को ज्ञात हुआ कि वरुण की हत्या मोहल्ले में रहने वाले अमित राजपूत और उसकी पत्नी गुड़िया राजपूत के साथ दो बाल अपचारियों ने की है। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने इनकी तलाश में कईजगह दबिश मारी। तभी पुलिस को मुखबिर सूचना के आधार पर मालूम हुआ कि हत्यारोपी थाना क्षेत्र की पानी की टंकी के पास छुपे हुए हैं। इस आधार पर पुलिस की टीम ने दबिश देते हुए घेराबंदी की और चरों हत्यारोपियों करने में सफलता प्राप्त कर ली /इसके बाद पुलिस ने हत्या को अंजाम देने वाले आलाकत्ल चाकू को भी बरामद करने का काम किया।
एडीसीपी ने की पत्रकार वार्ता
एडीसीपी अंकिता शर्मा ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि हत्यारोपियों ने हत्या के बाद अपने बचाव को अपनाते हुए मृतक वरुण के शव को बंबा में फेंकने का काम किया था।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 30