सर्दी के मौसम में आये बदलाव के असर से जिला अस्पताल में बीमार बच्चों की संख्या बढ़ गयी है। हाल ये है की पिछले दो दिन से यहां रोजाना 100 से 150 बीमार बच्चे शिशु विभाग की ओपीडी में आ रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ तेजी से बदलते इस मौसम में बच्चों का खास ख्याल रखने की सलाह दे रहे हैं।
कन्नौज के जिला अस्पताल की ओपीडी में बाल रोग विशेषज्ञ के पास सुबह से ही बीमार बच्चों को लेकर आने वालों की भीड़ जुट रही है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मोहित शंकर बच्चों में बुखार, खांसी व जकड़न के कारण सांस लेने में दिक्कत की बात कर रहे हैं। उनका कहना है कि अभी मौसम बदल रहा है, धूप निकल रही है, लेकिन हवा में बहुत ज्यादा ठंडक है। कुछ दिन बच्चों को धूप में और न निकाले, जरा सी लापरवाही के कारण कारण बच्चों में सर्दी, बुखार, जुकाम और खासी के साथ निमोनिया के केस बढ़ रहे हैं।
उन्होने ऐसे मौसम में बच्चों का खास ख्याल रखते हुये हाथ, पैर और मुंह ढंकने की सलाह दी है। बाल रोग विशेषज्ञ बच्चों को ठंड की बीमारियों से बचाव को लेकर क्या कह रहे हैं आप खुद सुनिये।