ICC Test Ranking: भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही टेस्ट सीरीज में खिलाडियों के प्रदर्शन का असर उनकी ICC रैंकिंग पर भी पड़ा है। जहां रांची में चौथे टेस्ट के दौरान बल्ले से शानदार प्रदर्शन के बाद भारत के युवा खिलाड़ियों की तिकड़ी अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग पर पहुंच गई, तो वहीं कई अन्य खिलाडियों की रैंकिंग में भी खासा उछाल आया है। आइये देखते हैं कि किस खिलाड़ी की परफॉरमेंस ने उसे ICC रैंकिंग में किस पायदान पर पहुंचाया है।
India and England stars rise in the latest ICC Test Player Rankings 📈https://t.co/wZltapMRzf
— ICC (@ICC) February 28, 2024
https://platform.twitter.com/widgets.js
सबसे पहले बात करते हैं युवा खिलाड़ियों की तिकड़ी यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और ध्रुव जुरेल की। इन तीनों बल्लेबाजों ने चौथे टेस्ट में शानदार अर्धशतक बनाए, जिसकी बदौलत टीम ने सीरीज में जीत हासिल की। वहीं इनके बेहतरीन प्रदर्शन का इनाम इन खिलाडियों को कुछ इस प्रकार मिला कि तीनों टेस्ट बल्लेबाज ICC रैंकिंग में अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ पायदान पर पहुंच गए।
करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर यशस्वी और गिल

ICC मैन्स टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में यशस्वी जायसवाल तीन पायदान ऊपर यानी 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं। शुभमन गिल चार पायदान ऊपर यानी 31वें स्थान पर पहुंच गए हैं और ज्यूरेल 31 पायदान ऊपर यानी 69वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं इंग्लैंड के जो रूट रांची में अपने 31वें टेस्ट शतक की बदौलत तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली भी भारत के खिलाफ 42 और 60 के स्कोर के बाद टेस्ट बल्लेबाजों की सूची में 10 स्थान ऊपर यानी नंबर 17 पर पहुंच गए हैं। यह इन सभी खिलाडियों की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट रैंकिंग है।
बिना खेले बुमराह टॉप पर, कुलदीप यादव का करियर बेस्ट

अगर बात गेंदबाजों की करें तो चौथे टेस्ट के लिए आराम दिए जाने के बावजूद भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं। वहीं कुलदीप यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में चार विकेट लेकर,10 स्थान की छलांग लगाई है और वे अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग यानी 32वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
आलराउंडर की सूची में भी रुट को बढ़त, जडेजा से काफी दूर

भारत के रोमांचक रन चेज़ के दौरान जयसवाल का महत्वपूर्ण विकेट लेकर रूट टेस्ट ऑलराउंडरों की सूची में तीन स्थान की छलांग लगाकर चौथे स्थान पर पहुंच गए, जबकि रवींद्र जड़ेजा अभी भी आलराउंडर की श्रेणी में आरामदायक बढ़त बनाए हुए हैं।
यह भी देखें -:
https://atomic-temporary-202760825.wpcomstaging.com/rohit-sharma-statement-during-press-conference-went-viral/