3

Recent News

BRICS Summit 2026: चीनी राष्ट्रपति 'शी जिनपिंग' का प्लेन भारत उतरा, मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर..

BRICS Summit 2026: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 18वें BRICS Summit में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंच गए हैं। उनका…

Masjid Demolition: मस्जिद के मलबे से निकलीं रहस्यमयी नंबर लिखी ईंटें, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, कुएं के आसपास बैरिकेडिंग..

Masjid Demolition: सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद मलबे से कई ऐसी ईंटें मिली हैं, जिन…

Animal Cruelty: सनकी ने की 6 बिल्लियों और बच्चों की सर कुचलकर हत्या, निशाना बनाकर बर्बरता, रखा 50 हजार का इनाम..

Animal Cruelty: मुंबई के चेंबूर इलाके में लावारिस बिल्लियों के साथ कथित क्रूरता का हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Crime News: मणिपुरी म्यूजिशियन की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा; मौत से पहले बेटे को बताई थी पूरी कहानी..

Crime News: दिल्ली के किलोकारी इलाके में मणिपुरी म्यूजिशियन चोंगथाम विक्रम सिंह की मौत के मामले में जांच के दौरान…

UP News: रेलवे ट्रैक पर मिला एयरफोर्स जवान का कटा हुआ शव; लगातार आ रही थीं कॉल, लाश के फिंगरप्रिंट से खुला फोन तो..

UP News: आगरा में रेलवे ट्रैक पर एयरफोर्स के 35 वर्षीय जवान का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यात्रियों…

3

Recent News

BRICS Summit 2026: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 18वें BRICS Summit में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंच गए हैं। उनका…

Masjid Demolition: सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद मलबे से कई ऐसी ईंटें मिली हैं, जिन…

Animal Cruelty: मुंबई के चेंबूर इलाके में लावारिस बिल्लियों के साथ कथित क्रूरता का हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Crime News: दिल्ली के किलोकारी इलाके में मणिपुरी म्यूजिशियन चोंगथाम विक्रम सिंह की मौत के मामले में जांच के दौरान…

UP News: आगरा में रेलवे ट्रैक पर एयरफोर्स के 35 वर्षीय जवान का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यात्रियों…

Breaking News

Madhubani News: दीप शिखा को मिली बड़ी ज़िम्मेवारी, अब राज्य स्तर पर महिलाओं को करेगी सशक्त

Madhubani News: महिला विकास मंच की वर्तमान जिलाध्यक्षा दीपशिखा सिंह को उनके कर्तव्य निष्ठा, शानदार नेतृत्व क्षमता, ईमानदारी एवं संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए बड़ी जिम्मेदारी मिली है। महिला विकास मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से दीपशिखा को बिहार महिला विकास मंच इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। अब ‘मधुबनी की बेटी’ दीपशिखा सिंह प्रदेश स्तर पर महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई, उन्हें सशक्त करने और उनके आत्मसम्मान की लड़ाई लड़ेगी।

 

Madhubani News: दीप शिखा को मिली बड़ी ज़िम्मेवारी, अब राज्य स्तर पर महिलाओं को करेगी सशक्त

आपको बता दें कि दीपशिखा सिंह विगत 4 वर्षों से अधिक समय से महिला विकास मंच में कार्यरत हैं। बतौर जिलाध्यक्षा उन्होंने अपने कार्यशैली एवं कड़ी मेहनत के बल पर मधुबनी जिला में एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। दीपशिखा सामाजिक कार्यों एवं महिलाओं के आत्मसम्मान के लिए उन्हें सशक्त करने के लिए सदैव तत्पर रहती हैं। अपने जिला अध्यक्षीय कार्यकाल में उन्होंने जिले में दर्जनों महिलाओं को न्याय दिलाया और उनके लिए जमीनी स्तर पर लड़ाई लड़ी। प्रशासन के सहयोग से उन महिलाओं को सम्मान दिलाया और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की भी पहल की।कोरोना महामारी के विकट काल में लोगों की मदद करना हो या फिर जरूरत मंद लोगों के बीच भोजन वितरण करना हो या फिर लड़कियों एवं महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना हो या उनके लिए घरेलू हिंसा के खिलाफ लड़ाई लड़नी हो दीपशिखा सदैव अपने कर्तव्य पथ पर अग्रसर एवं तत्पर रहती है। और इसी का परिणाम है कि इतने कम समय में उन्हें बिहार कार्यकारणी के प्रदेश अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। महिला विकास मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष वीणा मानवी ने एक पत्र जारी कर उन्हें ये अहम जिम्मेदारी सौंपी है और साथ ही उन्होंने कहा कि संस्था आपसे आशान्वित है कि आप सदैव ऐसे ही अपने कर्तव्य पथ पर अडिग, अग्रसर और तत्पर रहेंगे और संस्था के प्रति अपना समर्पण बनाए रखेंगे। आगे उन्होंने कहा कि हम आशा करते हैं कि आप ऐसे ही बिना जाति, धर्म का भेद किए मानवता के संघर्षरत रहेंगी।

Madhubani News: दीप शिखा को मिली बड़ी ज़िम्मेवारी, अब राज्य स्तर पर महिलाओं को करेगी सशक्त

 

 

दीपशिखा सिंह को महिला विकास मंच बिहार प्रदेश कार्यकारिणी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर जिले में हर्ष का माहौल है और जिले ही नहीं अपितु प्रदेश भर के सभी सामाजिक कार्यकर्ता, राजनेता, साहित्यकार, पत्रकार उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे हैं।।

यहाँ भी देखें:-

https://atomic-temporary-202760825.wpcomstaging.com/encounter-between-one-miscreant-and-muzaffarpur-police/