3

Recent News

BRICS Summit 2026: चीनी राष्ट्रपति 'शी जिनपिंग' का प्लेन भारत उतरा, मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर..

BRICS Summit 2026: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 18वें BRICS Summit में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंच गए हैं। उनका…

Masjid Demolition: मस्जिद के मलबे से निकलीं रहस्यमयी नंबर लिखी ईंटें, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, कुएं के आसपास बैरिकेडिंग..

Masjid Demolition: सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद मलबे से कई ऐसी ईंटें मिली हैं, जिन…

Animal Cruelty: सनकी ने की 6 बिल्लियों और बच्चों की सर कुचलकर हत्या, निशाना बनाकर बर्बरता, रखा 50 हजार का इनाम..

Animal Cruelty: मुंबई के चेंबूर इलाके में लावारिस बिल्लियों के साथ कथित क्रूरता का हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Crime News: मणिपुरी म्यूजिशियन की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा; मौत से पहले बेटे को बताई थी पूरी कहानी..

Crime News: दिल्ली के किलोकारी इलाके में मणिपुरी म्यूजिशियन चोंगथाम विक्रम सिंह की मौत के मामले में जांच के दौरान…

UP News: रेलवे ट्रैक पर मिला एयरफोर्स जवान का कटा हुआ शव; लगातार आ रही थीं कॉल, लाश के फिंगरप्रिंट से खुला फोन तो..

UP News: आगरा में रेलवे ट्रैक पर एयरफोर्स के 35 वर्षीय जवान का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यात्रियों…

3

Recent News

BRICS Summit 2026: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 18वें BRICS Summit में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंच गए हैं। उनका…

Masjid Demolition: सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद मलबे से कई ऐसी ईंटें मिली हैं, जिन…

Animal Cruelty: मुंबई के चेंबूर इलाके में लावारिस बिल्लियों के साथ कथित क्रूरता का हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Crime News: दिल्ली के किलोकारी इलाके में मणिपुरी म्यूजिशियन चोंगथाम विक्रम सिंह की मौत के मामले में जांच के दौरान…

UP News: आगरा में रेलवे ट्रैक पर एयरफोर्स के 35 वर्षीय जवान का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यात्रियों…

Breaking News

Muzaffarpur News: व्हाट्सएप्प पर दिया तीन तलाक, कोर्ट में देखते ही पत्नी ने पति को दबोचा, फिर..

Muzaffarpur News: बिहार के मुज़फ्फरनगर में व्हाट्सएप द्वारा एक महिला को तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शादी के दो वर्ष बाद आरोपी पति ने सऊदी अरब में बैठे-बैठे फोन पर एक मैसेज कर महिला को तलाक दे दिया। जिसके बाद पीड़ित महिला ने अपने पति के खिलाफ दहेज़ उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

बता दें कि पूरा मामला औराई थाना क्षेत्र के ककरावड़ा गांव का है। यहां की रहने वाली पीड़िता रबिया खातून ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 दिसंबर 2018 को उसका निकाह औराई थाना क्षेत्र के महेशी निवासी मोहम्मद नसरुद्दीन पुत्र अजीज उल हसन के साथ हुई थी। पीड़िता के अनुसार, निकाह के बाद कुछ दिनो तक सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। दोनों को एक पुत्र रत्न की प्राप्ति भी हुई और सबकुछ ठीक चल रहा था।

सऊदी से दिया तीन तलाक

लेकिन कुछ समय बाद ही पीड़िता रबिया खातून का पति मोहम्मद नसरुद्दीन उसके साथ मारपीट करने लगा। पीड़िता के अनुसार, वो अपने पिता से पैसे मांग कर लाने का दवाब बनाने लगा। पैसे न लाने पर पीड़ित महिला और उसके बच्चे के साथ मारपीट करने लगा। कुछ समय बाद नसरुद्दीन कमाने के नाम पर उसको छोड़ पहले हैदराबाद गया और फिर वहां से सऊदी अरब चला गया। पीड़िता ने बताया कि वही से नसरुद्दीन ने व्हाट्सएप पर तीन तलाक बोल कर निकाह तोड़ दिया।

 

MUZAFFARPUR NEWS: व्हाट्सएप्प पर पति ने पत्नी को दिया तलाक़

वहीं, पीड़ित महिला राबिया खातून ने मुजफ्फरपुर के महिला थाना में अपने पति मोहम्मद नसरुद्दीन हसन के खिलाफ कई संगीन आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। कार्ट से आरोपी पति के खिलाफ वारंट निर्गत हुआ तो आरोपी पति सऊदी अरब से मुजफ्फरपुर कोर्ट परिसर पहुंचा। जहां पीड़ित महिला को कोर्ट परिसर में वो नजर आ गया।

कोर्ट में पति को पकड़ा, चकमा देकर हुआ फरार

जिसके बाद पीड़ित महिला ने अपने पति को पकड़ महिला थाना को फोन किया और बताया कि वह अपने आरोपी पति को पकड़ कर रखी हुई है। लेकिन जबतक पुलिस मौके पर पहुंचती, वो वहां से अपनी पत्नी को चकमा देकर एक बार फिर फरार हो गया। जिसके बाद महिला रोती बिलखती हुई मुजफ्फरपुर के एसपी सिटी अवधेश सरोज दीक्षित के पास पहुंची और अपने और अपने बच्चे के साथ हो रहे अत्याचार से अवगत कराया। पीड़ित महिला का कहना है कि मै अपने बच्चे को लेकर कहा जाऊ?

यहाँ भी देखें:-

https://atomic-temporary-202760825.wpcomstaging.com/arariya-news-three-caught-by-police-with-banned-fish-worth-crores-on-nh-57/