3

Recent News

पीलीभीत न्यूज़: मासूम अब्बास को RBSK योजना के तहत जन्मजात कटे होंठ का मुफ्त ऑपरेशन। सरकारी पहल से लौटी मुस्कान, गरीब परिवार को मिली नई उम्मीद।

पीलीभीत न्यूज़: जन्मजात कटे होंठ से जूझ रहे मासूम अब्बास को मिला नया जीवन, RBSK योजना से मिली नई मुस्कान…

Paper Leak Bill 2026: PM Modi का बड़ा एक्शन! बनेगी हाईपावर टास्क फोर्स, इंफोसिस को-फाउंडर होंगे अध्यक्ष..

Paper Leak Bill 2026: देशभर में पेपर लीक के मामलों को लेकर छात्रों और अभिभावकों की चिंता के बीच प्रधानमंत्री…

पीलीभीत में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत 86 शिक्षकों को हेल्थ कार्ड वितरित। मिलेगा कैशलेस इलाज और बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा।

शिक्षकों के स्वास्थ्य सुरक्षा कवच को मिली नई ताकत: पीलीभीत में ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का शुभारंभ, 86 शिक्षकों…

पीलीभीत को कृषि निर्यात हब बनाने की बड़ी पहल। 27 परियोजनाओं का लोकार्पण, हाईटेक नर्सरी, आधुनिक मंडियां, खेती और किसानों को नई सौगात।

पीलीभीत को मिला कृषि विकास का नया विजन: हाईटेक नर्सरी, एक्सपोर्ट सेंटर और आधुनिक मंडियों से किसानों की बदलेगी तस्वीर…

पीलीभीत, पूरनपुर तराई क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी। 26 जुलाई से कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस शुरू होगी, यात्रियों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी सुविधा।

पीलीभीत रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार: कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस से बदलेगी तराई की तस्वीर पीलीभीत। वर्षों से जिस रेल सेवा…

3

Recent News

पीलीभीत न्यूज़: जन्मजात कटे होंठ से जूझ रहे मासूम अब्बास को मिला नया जीवन, RBSK योजना से मिली नई मुस्कान…

Paper Leak Bill 2026: देशभर में पेपर लीक के मामलों को लेकर छात्रों और अभिभावकों की चिंता के बीच प्रधानमंत्री…

शिक्षकों के स्वास्थ्य सुरक्षा कवच को मिली नई ताकत: पीलीभीत में ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का शुभारंभ, 86 शिक्षकों…

पीलीभीत को मिला कृषि विकास का नया विजन: हाईटेक नर्सरी, एक्सपोर्ट सेंटर और आधुनिक मंडियों से किसानों की बदलेगी तस्वीर…

पीलीभीत रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार: कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस से बदलेगी तराई की तस्वीर पीलीभीत। वर्षों से जिस रेल सेवा…

Breaking News

ग्रेटर नोएडा निक्की हत्याकांड: हत्यारे पति विपिन भाटी का एनकाउंटर

ग्रेटर नोएडा निक्की हत्याकांड: पति विपिन भाटी को एनकाउंटर में लगी गोली, अब सिर्फ पत्नी की  हत्या नहीं, पुलिस पर जानलेवा हमले का केस भी जुड़ा

बीवी को जलाकर मारने वाला हैवान ने पुलिस पर भी तान दी बंदूक

ग्रेटर नोएडा में निक्की मर्डर केस ने रविवार को बड़ा मोड़ ले लिया। निक्की को जिंदा जलाने के आरोप में पकड़े गए उसके पति विपिन भाटी को पुलिस एनकाउंटर में गोली लगी है। पुलिस के मुताबिक, जब उसे घटना में इस्तेमाल ज्वलनशील पदार्थ की बरामदगी के लिए ले जाया जा रहा था, तभी उसने एक दरोगा की पिस्तौल छीन ली और भागने लगा।

इतना ही नहीं, पीछा करने पर उसने पुलिस टीम पर ही फायरिंग कर दी। जान से मारने की नीयत से चलाई गई गोलियों का जवाब पुलिस ने भी दिया और आत्मरक्षा में गोली दागी। इस गोली ने विपिन के पैर लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा। घायल हालत में उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अब सिर्फ पत्नी हत्या का केस नहीं, पुलिस पर हमला और फरारी का एंगल भी जुड़ा

निक्की मर्डर केस अब सिर्फ एक पत्नी को जलाकर मारने का मामला नहीं रहा। आरोपी विपिन भाटी पर अब हत्या, पुलिस पर जानलेवा हमला और फरारी की कोशिश जैसे गंभीर अपराध जुड़ गए हैं।

पहले तक कानूनी जानकार मान रहे थे कि अगर पत्नी को जलाने का अपराध तकनीकी वजहों से साबित न भी हो तो शायद वह बच निकलता। लेकिन अब उसने पुलिस पर गोली चलाकर खुद अपनी कब्र और गहरी खोद ली है।

ग्रेटर नोएडा निक्की हत्याकांड:ऐसी थी  दर्दनाक घटना

निक्की हत्याकांड की शुरुआत उस समय हुई थी जब ग्रेटर नोएडा के बिसरख इलाके में रहने वाली निक्की को उसके ही पति विपिन भाटी ने आग के हवाले कर मौत के घाट उतार दिया था।  घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और निक्की की दर्दनाक मौत से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर विपिन भाटी को हिरासत में लिया था और तभी से यह केस सुर्खियों में है।

ग्रेटर नोएडा निक्की हत्याकांड:बीवी को जलाने पर कितनी सजा?

पत्नी को जिंदा जलाकर मारने का आरोप भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 101 (हत्या) के तहत आता है। यह सबसे कड़ी सजा देने वाली धाराओं में से एक है। इसमें मृत्युदंड या आजीवन कारावास तक का प्रावधान है।

और अब तो उसने पुलिस पर गोली चलाई है, तो BNS की धारा 109 (पुलिस पर जानलेवा हमला), धारा 111 (फरारी की कोशिश) भी जुड़ चुकी हैं। यानी अब विपिन की पूरी उम्र सलाखों के पीछे गुज़रेगी।

ग्रेटर नोएडा निक्की हत्याकांड:समाज को क्या संदेश?

निक्की जैसी मासूम युवती को हैवानियत की आग में झोंकने वाला पति विपिन समाज के लिए एक जीवित खतरा था। ऐसे लोग न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे समाज के लिए कलंक होते हैं।

आज अगर पुलिस ने वक्त रहते उसे काबू न किया होता तो शायद कई और ज़िंदगियां खतरे में पड़ जातीं। यह घटना उन सभी के लिए चेतावनी है जो महिलाओं पर अत्याचार करने का दुस्साहस करते हैं—
अब कोई बच नहीं पाएगा।
हिंसा का जवाब कानून देगा, और जेल या फांसी ऐसे हैवानों का असली ठिकाना होगा।

ग्रेटर नोएडा का निक्की मर्डर केस अब सिर्फ एक हत्या की कहानी नहीं रहा, बल्कि यह उन अपराधियों के लिए सबक है जो यह सोचते हैं कि कानून को धोखा देकर बच जाएंगे। विपिन भाटी ने अपनी करतूतों से खुद अपने भविष्य पर ताला जड़ दिया है। अब उसके लिए सिर्फ दो रास्ते बचे हैं—आजीवन कारावास या फांसी का फंदा।

Greater Noida: दहेज लोभियों ने बहू निक्की को जलाकर मार डाला, दर्दनाक घटना का वीडियो वायरल