3

Recent News

पीलीभीत न्यूज़: मासूम अब्बास को RBSK योजना के तहत जन्मजात कटे होंठ का मुफ्त ऑपरेशन। सरकारी पहल से लौटी मुस्कान, गरीब परिवार को मिली नई उम्मीद।

पीलीभीत न्यूज़: जन्मजात कटे होंठ से जूझ रहे मासूम अब्बास को मिला नया जीवन, RBSK योजना से मिली नई मुस्कान…

Paper Leak Bill 2026: PM Modi का बड़ा एक्शन! बनेगी हाईपावर टास्क फोर्स, इंफोसिस को-फाउंडर होंगे अध्यक्ष..

Paper Leak Bill 2026: देशभर में पेपर लीक के मामलों को लेकर छात्रों और अभिभावकों की चिंता के बीच प्रधानमंत्री…

पीलीभीत में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत 86 शिक्षकों को हेल्थ कार्ड वितरित। मिलेगा कैशलेस इलाज और बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा।

शिक्षकों के स्वास्थ्य सुरक्षा कवच को मिली नई ताकत: पीलीभीत में ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का शुभारंभ, 86 शिक्षकों…

पीलीभीत को कृषि निर्यात हब बनाने की बड़ी पहल। 27 परियोजनाओं का लोकार्पण, हाईटेक नर्सरी, आधुनिक मंडियां, खेती और किसानों को नई सौगात।

पीलीभीत को मिला कृषि विकास का नया विजन: हाईटेक नर्सरी, एक्सपोर्ट सेंटर और आधुनिक मंडियों से किसानों की बदलेगी तस्वीर…

पीलीभीत, पूरनपुर तराई क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी। 26 जुलाई से कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस शुरू होगी, यात्रियों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी सुविधा।

पीलीभीत रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार: कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस से बदलेगी तराई की तस्वीर पीलीभीत। वर्षों से जिस रेल सेवा…

3

Recent News

पीलीभीत न्यूज़: जन्मजात कटे होंठ से जूझ रहे मासूम अब्बास को मिला नया जीवन, RBSK योजना से मिली नई मुस्कान…

Paper Leak Bill 2026: देशभर में पेपर लीक के मामलों को लेकर छात्रों और अभिभावकों की चिंता के बीच प्रधानमंत्री…

शिक्षकों के स्वास्थ्य सुरक्षा कवच को मिली नई ताकत: पीलीभीत में ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का शुभारंभ, 86 शिक्षकों…

पीलीभीत को मिला कृषि विकास का नया विजन: हाईटेक नर्सरी, एक्सपोर्ट सेंटर और आधुनिक मंडियों से किसानों की बदलेगी तस्वीर…

पीलीभीत रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार: कासगंज–ऐशबाग एक्सप्रेस से बदलेगी तराई की तस्वीर पीलीभीत। वर्षों से जिस रेल सेवा…

Breaking News

Kanpur News: भेवली गांव में डकैतों का धावा, लाखों के जेवरात लेकर हुए फरार, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के भेवली गांव में बीती रात डकैतों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। हथियारों से लैस डकैत घर के पीछे से दाखिल हुए और लाखों के जेवरात समेत कीमती सामान लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानिए किसके घर को बनाया गया निशाना 

मिली जानकारी के अनुसार, भेवली गांव निवासी बृजमोहन सिंह के घर को डकैतों ने निशाना बनाया। परिजन जब घर के अंदर सो रहे थे, तभी देर रात बदमाशों ने पीछे की ओर से चढ़कर घर में प्रवेश किया। बताया जा रहा है कि वारदात के दौरान डकैतों ने परिवार को धमकाया और विरोध करने पर घर के मालिक पर फायर भी किया। हालांकि किसी तरह की गंभीर चोट की सूचना नहीं है।

पुलिस के रात्रि गस्त पर उठे सवाल 

इस वारदात ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों से इलाके में चोरी और लूट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। कभी बकरी चोरी तो कभी जेवरात चोरी जैसी घटनाएं अब आम हो गई हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस गश्त की कमी के चलते अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

तीन महीने पहले भी हुयी थी ऐसी ही वारदात 

गौरतलब है कि तीन माह पूर्व नजफगढ़ विपौसी क्षेत्र में भी अज्ञात चोरों ने करीब बीस लाख रुपये के जेवरात चोरी किए थे, जिसका खुलासा अब तक पुलिस नहीं कर पाई है। ग्रामीणों का मानना है कि भेवली गांव में हुई यह घटना भी उसी तरह की बड़ी चुनौती है, जिसका पर्दाफाश करना पुलिस के लिए बेहद जरूरी है।

जांच में जुटी पुलिस 

घटना की जानकारी मिलते ही महाराजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। कमिश्नरेट पुलिस अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। फिलहाल पुलिस आसपास के इलाकों की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

ग्रामीणों ने कुछ इस तरह से जताई नाराजगी 

ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुलिस गश्त और सतर्कता समय पर बढ़ाई जाती, तो इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सकती थी। वहीं पुलिस का दावा है कि मामले का जल्द ही खुलासा किया जाएगा और अपराधियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।