UP News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक लेखपाल ने ट्रेन के आगे लेटकर आत्महत्या कर ली। घटना सदर बाजार क्षेत्र के इंदरानगर रेलवे फाटक के पास की है। बताया जा रहा है कि लेखपाल ड्यूटी से घर लौटे थे और कुछ देर बाद किसी काम से घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान वह रेलवे ट्रैक के पास पहुंच गए और ट्रेन आने का इंतजार करने लगे। जैसे ही ट्रेन पास आई, वह पटरी पर लेट गए और ट्रेन उनके ऊपर से गुजर गई।
ट्रेन गुजरने के बाद 25 मीटर दूर जा गिरा धड़
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही ट्रेन नजदीक आई लेखपाल ने पहले दो बार पटरी पर लेटने की कोशिश की। इसके बाद अचानक वह पीठ के बल पटरी पर लेट गए। ट्रेन उनके ऊपर से गुजर गई, जिससे उनका धड़ करीब 25 मीटर दूर जाकर गिरा।
ट्रेन गुजरने के बाद गेटमैन मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। उसने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी।
सदर बाजार के इंदरानगर रेलवे फाटक के पास हुई घटना
घटना सदर बाजार थाना क्षेत्र के इंदरानगर रेलवे फाटक के पास हुई। उस समय फाटक बंद था। लेखपाल फाटक पार कर ट्रैक के पास खड़े हो गए थे और ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
तिलहर तहसील में तैनात थे लेखपाल
मृतक की पहचान अमरदीप सक्सेना के रूप में हुई है। वह चौक कोतवाली क्षेत्र के बिजलीपुरा मोहल्ले के रहने वाले थे और तिलहर तहसील के गढ़िया रंगीन में लेखपाल के पद पर तैनात थे।
बताया जा रहा है कि गुरुवार देर शाम वह ड्यूटी खत्म कर घर लौटे थे। कुछ देर घर पर रुकने के बाद वह फिर किसी सरकारी काम से पैदल निकल गए थे।
शाहजहांपुर में दर्दनाक घटना 🚨
तिलहर तहसील में तैनात लेखपाल अमरदीप सक्सेना ने ट्रेन के आगे लेटकर जान दे दी। घटना सदर बाजार क्षेत्र के इंदरानगर रेलवे फाटक के पास हुई।
बताया जा रहा है कि ड्यूटी से घर लौटने के बाद वह किसी काम से निकले थे और रेलवे ट्रैक के पास खड़े होकर ट्रेन का… pic.twitter.com/qL883vpN9g
— Rocket Post Bharat (@rocketpostindia) March 13, 2026
परिवार में पत्नी, बेटी और बेटा
परिवार के अनुसार, अमरदीप सक्सेना के परिवार में उनकी पत्नी सुबोधनी सक्सेना, 25 वर्षीय बेटी मित्रबिंदा और 24 वर्षीय बेटा क्षितिज हैं।
अमरदीप अपने चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे।
जल्द होने वाला था प्रमोशन, बेटी की हो चुकी थी सगाई
परिजनों ने बताया कि अमरदीप सक्सेना का जल्द ही प्रमोशन होने वाला था। करीब तीन महीने पहले उनकी प्रमोशन फाइल शासन को भेजी गई थी और कुछ समय बाद वह कानूनगो बनने वाले थे।
कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपनी बेटी की सगाई भी की थी और जल्द ही उसकी शादी होने वाली थी, हालांकि शादी की तारीख अभी तय नहीं हुई थी।
एम्स में चल रहा था इलाज, डिप्रेशन में होने की बात
परिजनों के मुताबिक, अमरदीप सक्सेना काफी समय से तनाव और डिप्रेशन में थे। उनका इलाज दिल्ली के एम्स अस्पताल में चल रहा था।
एसडीएम तिलहर सदानंद सरोज के अनुसार, लेखपाल के भाई ने बताया कि दवाइयों की वजह से भी वह काफी तनाव में रहते थे।
कटरा विधानसभा में SIR ड्यूटी में थे तैनात
बताया जा रहा है कि इन दिनों उनकी ड्यूटी कटरा विधानसभा क्षेत्र में SIR (Special Intensive Revision) में लगी हुई थी।
थाना प्रभारी ब्रजेश सिंह ने बताया कि लेखपाल की ट्रेन से कटकर मौत हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
I have started working as a crime reporter in 2011 for a daily local newspaper named ‘Khusro Mail’. I have also worked for many news organization such as Public Vibe app and Oneindia Hindi news portal. Now I am working as Editor In Chief for Rocket Post Bharat (rocketpostbharat.com).