Breaking News: मध्य प्रदेश के जबलपुर से गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। Bargi Dam में पर्यटकों से भरा एक क्रूज अचानक डूब गया। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और राहत-बचाव कार्य जारी है।
कैसे हुआ हादसा?
यह हादसा खमरिया टापू के पास हुआ, जहां एमपी टूरिज्म का क्रूज अचानक तेज तूफान की चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज हवा के कारण क्रूज संतुलन खो बैठा और कुछ ही देर में डूब गया।
पूरी खबर -> https://t.co/2D4cXC6vL8
Breaking News: बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 30 पर्यटक थे सवार.. 4 के शव मिले, कई लापता, Video.. @MPPoliceDeptt @CMMadhyaPradesh @drmjabalpur @BJP4MP @PMOIndia pic.twitter.com/pxq9Uwfbar— Rocket Post Bharat (@rocketpostindia) April 30, 2026
29 लोग सवार, 15 ने तैरकर बचाई जान
क्रूज में कुल 29 लोग सवार थे। इनमें से 15 लोग किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए, जबकि बाकी लोग पानी में फंस गए। कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।
4 शव बरामद, कई लापता
अब तक 4 लोगों के शव मिलने की पुष्टि हुई है। रेस्क्यू टीम लगातार लापता लोगों की तलाश में जुटी है।
SDRF की टीम मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही State Disaster Response Force (SDRF) की टीम मौके के लिए रवाना कर दी गई। अंधेरा होने के बावजूद बड़े टॉर्च और उपकरणों की मदद से सर्च ऑपरेशन जारी है।
प्रशासन मौके पर मौजूद
जबलपुर कलेक्टर Raghvendra Singh और एसपी Sampat Upadhyay मौके पर पहुंच गए हैं और राहत कार्य की निगरानी कर रहे हैं।
तूफान बना हादसे की वजह
स्थानीय लोगों का कहना है कि अचानक आए तेज तूफान और हवाओं के कारण क्रूज डगमगा गया और पलटकर डूब गया।
I have started working as a crime reporter in 2011 for a daily local newspaper named ‘Khusro Mail’. I have also worked for many news organization such as Public Vibe app and Oneindia Hindi news portal. Now I am working as Editor In Chief for Rocket Post Bharat (rocketpostbharat.com).