3

Recent News

BRICS Summit 2026: चीनी राष्ट्रपति 'शी जिनपिंग' का प्लेन भारत उतरा, मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर..

BRICS Summit 2026: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 18वें BRICS Summit में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंच गए हैं। उनका…

Masjid Demolition: मस्जिद के मलबे से निकलीं रहस्यमयी नंबर लिखी ईंटें, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, कुएं के आसपास बैरिकेडिंग..

Masjid Demolition: सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद मलबे से कई ऐसी ईंटें मिली हैं, जिन…

Animal Cruelty: सनकी ने की 6 बिल्लियों और बच्चों की सर कुचलकर हत्या, निशाना बनाकर बर्बरता, रखा 50 हजार का इनाम..

Animal Cruelty: मुंबई के चेंबूर इलाके में लावारिस बिल्लियों के साथ कथित क्रूरता का हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Crime News: मणिपुरी म्यूजिशियन की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा; मौत से पहले बेटे को बताई थी पूरी कहानी..

Crime News: दिल्ली के किलोकारी इलाके में मणिपुरी म्यूजिशियन चोंगथाम विक्रम सिंह की मौत के मामले में जांच के दौरान…

UP News: रेलवे ट्रैक पर मिला एयरफोर्स जवान का कटा हुआ शव; लगातार आ रही थीं कॉल, लाश के फिंगरप्रिंट से खुला फोन तो..

UP News: आगरा में रेलवे ट्रैक पर एयरफोर्स के 35 वर्षीय जवान का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यात्रियों…

3

Recent News

BRICS Summit 2026: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 18वें BRICS Summit में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंच गए हैं। उनका…

Masjid Demolition: सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद मलबे से कई ऐसी ईंटें मिली हैं, जिन…

Animal Cruelty: मुंबई के चेंबूर इलाके में लावारिस बिल्लियों के साथ कथित क्रूरता का हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Crime News: दिल्ली के किलोकारी इलाके में मणिपुरी म्यूजिशियन चोंगथाम विक्रम सिंह की मौत के मामले में जांच के दौरान…

UP News: आगरा में रेलवे ट्रैक पर एयरफोर्स के 35 वर्षीय जवान का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यात्रियों…

Breaking News

UP News: गोरखपुर में पूर्व मंत्री गंगा प्रसाद निषाद पर हमला, पड़ोसियों ने ईंट से सर फोड़ा.. घटना का वीडियो हुआ वायरल

UP News: गोरखपुर में पूर्व मंत्री गंगा प्रसाद निषाद पर हमला, पड़ोसियों ने ईंट से सर फोड़ा.. घटना का वीडियो हुआ वायरल

UP News: गोरखपुर में पूर्व मंत्री गंगा प्रसाद निषाद पर हुए हमले ने इलाके में सनसनी फैला दी है। अब इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि हमला ईंट से किया गया है। मॉर्निंग वॉक के दौरान घर के बाहर ही उन पर जानलेवा हमला हुआ, जिसमें उनकी बाईं आंख के ऊपर गंभीर चोट आई है। फिलहाल उनका इलाज बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है और पुलिस जांच में जुटी है।

सुबह टहलते समय हुआ हमला

घटना गोरखपुर के खुटहन गांव की है, जहां पूर्व मंत्री गंगा प्रसाद निषाद रोज की तरह सुबह करीब 8 बजे अपने घर के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान अचानक कुछ लोग पहुंचे और उन पर हमला कर दिया।

ईंट से किया गया हमला, वीडियो में खुलासा

अब जो वीडियो सामने आया है उसमें साफ दिख रहा है कि हमला हथौड़े से नहीं बल्कि ईंट से किया गया था। हमलावरों ने ईंट उठाकर पूर्व मंत्री पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और जमीन पर गिर पड़े।

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

हमले के बाद परिजन तुरंत उन्हें चरगांवा सीएचसी ले गए, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उनकी बाईं आंख के ऊपर गंभीर चोट आई है और इलाज जारी है।

पुराना विवाद बना वजह

परिवार का आरोप है कि करीब 10 दिन पहले पड़ोसियों से मकान की नींव को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि पड़ोसियों ने नींव के पास गड्ढा खोद दिया था, जिसका पूर्व मंत्री ने विरोध किया था।

इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी, जो बाद में हिंसक हमले में बदल गई।

किन लोगों पर आरोप?

परिवार का कहना है कि पड़ोस में रहने वाले श्रीभागवत निषाद, उनके बेटे अजय निषाद, विजय निषाद और कुछ अन्य लोगों ने मिलकर हमला किया।

बेटे सुरेंद्र निषाद ने आरोप लगाया कि यह हमला पहले से तय रंजिश का नतीजा है।

मौके से फरार हुए हमलावर

हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। शोर सुनकर जब तक परिजन बाहर पहुंचे, तब तक पूर्व मंत्री गंभीर हालत में जमीन पर पड़े थे और खून फैला हुआ था।

पुलिस जांच में जुटी, वीडियो की जांच जारी

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब सामने आए वीडियो को भी जांच में शामिल किया जा रहा है ताकि हमले की सही स्थिति और आरोपियों की पहचान स्पष्ट की जा सके।

सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

इलाके में तनाव, पुलिस अलर्ट

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है और हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है।