Love Jihad: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपना नाम बदलकर लॉ की छात्रा से दोस्ती की और झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। सच्चाई सामने आने के बाद आरोपी ने छात्रा को धमकाना और पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
नाम बदलकर बनाई दोस्ती, फिर किया रेप
पीड़िता हरबंशमोहाल थाना क्षेत्र की रहने वाली है और सिविल लाइंस के एक कॉलेज से एलएलबी की पढ़ाई कर रही है।
छात्रा के मुताबिक, घर में पाली गई गाय के इलाज के लिए पशु चिकित्सालय कोपरगंज से डॉक्टर को बुलाया गया था। डॉक्टर के असिस्टेंट के रूप में आए मो. कैफ ने खुद को ‘राजदीप सिंह’ बताकर छात्रा से संपर्क किया और बातचीत शुरू की।
इसी दौरान उसने झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए।
सच्चाई सामने आते ही बदला व्यवहार
छात्रा ने बताया कि जब उसे पता चला कि युवक का असली नाम मो. कैफ है, तब उसने उससे दूरी बना ली।
इसके बाद आरोपी ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया और जबरन बात करने की कोशिश करने लगा।
नशे में घर पहुंचकर करता था गाली-गलौज
पीड़िता के अनुसार, आरोपी कई बार नशे की हालत में उसके घर के बाहर पहुंच जाता था।
वह गाली-गलौज करता और धमकी देता कि “मुझे पुलिस में बंद करवा दो, गोली मार दो, बदनामी तुम्हारी लड़की की ही होगी।”
डर के कारण छात्रा ने कॉलेज जाना छोड़ा
आरोपी की हरकतों से परेशान होकर छात्रा ने घर से निकलना बंद कर दिया।
परिवार के मुताबिक, वह पिछले एक महीने से घर में ही कैद जैसी स्थिति में रह रही थी और कॉलेज भी नहीं जा रही थी।
परिवार की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस
आखिरकार परिवार ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई।
थाना प्रभारी जगदीश पांडेय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी, पीछा करने और अश्लीलता समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने देर रात आरोपी मो. कैफ के घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और अन्य जांच में छात्रा के आरोपों की पुष्टि हुई है।
मेडिकल और कोर्ट में पेशी की तैयारी
पुलिस के अनुसार, शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
वहीं, पीड़िता का मेडिकल कराने के साथ उसका बयान भी कोर्ट में दर्ज कराया जाएगा।
I have started working as a crime reporter in 2011 for a daily local newspaper named ‘Khusro Mail’. I have also worked for many news organization such as Public Vibe app and Oneindia Hindi news portal. Now I am working as Editor In Chief for Rocket Post Bharat (rocketpostbharat.com).