3

Recent News

BRICS Summit 2026: चीनी राष्ट्रपति 'शी जिनपिंग' का प्लेन भारत उतरा, मोदी से मुलाकात पर दुनिया की नजर..

BRICS Summit 2026: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 18वें BRICS Summit में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंच गए हैं। उनका…

Masjid Demolition: मस्जिद के मलबे से निकलीं रहस्यमयी नंबर लिखी ईंटें, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, कुएं के आसपास बैरिकेडिंग..

Masjid Demolition: सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद मलबे से कई ऐसी ईंटें मिली हैं, जिन…

Animal Cruelty: सनकी ने की 6 बिल्लियों और बच्चों की सर कुचलकर हत्या, निशाना बनाकर बर्बरता, रखा 50 हजार का इनाम..

Animal Cruelty: मुंबई के चेंबूर इलाके में लावारिस बिल्लियों के साथ कथित क्रूरता का हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Crime News: मणिपुरी म्यूजिशियन की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा; मौत से पहले बेटे को बताई थी पूरी कहानी..

Crime News: दिल्ली के किलोकारी इलाके में मणिपुरी म्यूजिशियन चोंगथाम विक्रम सिंह की मौत के मामले में जांच के दौरान…

UP News: रेलवे ट्रैक पर मिला एयरफोर्स जवान का कटा हुआ शव; लगातार आ रही थीं कॉल, लाश के फिंगरप्रिंट से खुला फोन तो..

UP News: आगरा में रेलवे ट्रैक पर एयरफोर्स के 35 वर्षीय जवान का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यात्रियों…

3

Recent News

BRICS Summit 2026: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 18वें BRICS Summit में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंच गए हैं। उनका…

Masjid Demolition: सहारनपुर कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को हटाए जाने के बाद मलबे से कई ऐसी ईंटें मिली हैं, जिन…

Animal Cruelty: मुंबई के चेंबूर इलाके में लावारिस बिल्लियों के साथ कथित क्रूरता का हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Crime News: दिल्ली के किलोकारी इलाके में मणिपुरी म्यूजिशियन चोंगथाम विक्रम सिंह की मौत के मामले में जांच के दौरान…

UP News: आगरा में रेलवे ट्रैक पर एयरफोर्स के 35 वर्षीय जवान का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यात्रियों…

Breaking News

अखिलेश के भाई धर्मेंद्र यादव की पूर्व पत्नी मोनिका यादव ने रचाई दूसरी शादी, BJP नेता गौरव चौधरी के साथ लिए सात फेरे..

अखिलेश के भाई धर्मेंद्र यादव की पूर्व पत्नी मोनिका यादव ने रचाई दूसरी शादी, BJP नेता गौरव चौधरी के साथ लिए सात फेरे..

धर्मेंद्र यादव: समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव की पूर्व पत्नी मोनिका यादव ने दूसरी शादी कर ली है। उन्होंने भाजपा नेता और मेरठ के जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी के साथ हिमाचल प्रदेश में सात फेरे लिए। इस शादी ने यूपी की राजनीति में एक बार फिर हलचल मचा दी है।

हिमाचल में हुई शादी, परिवार के लोग रहे मौजूद

मोनिका यादव और गौरव चौधरी ने गुरुवार को हिमाचल में पारिवारिक माहौल में शादी की। इस दौरान दोनों के करीबी रिश्तेदार और परिवार के सदस्य मौजूद रहे। शादी सादगीपूर्ण लेकिन खास अंदाज में संपन्न हुई।

दोनों की यह दूसरी शादी

मोनिका यादव का समाजवादी पार्टी सांसद धर्मेंद्र यादव से साल 2016 में तलाक हो चुका है। वहीं गौरव चौधरी भी अपनी पहली पत्नी से अलग हो चुके हैं।
करीब एक साल से दोनों के बीच बातचीत चल रही थी, जिसके बाद उन्होंने शादी का फैसला लिया।

मुख्यमंत्री आवास में हुई थी पहली मुलाकात

दोनों की पहली मुलाकात मुख्यमंत्री आवास में एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी। यहां विकास मॉडल को लेकर एक प्रेजेंटेशन के दौरान दोनों मिले थे।
इसके बाद बातचीत बढ़ी और धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए।

मोनिका यादव का राजनीतिक परिवार से गहरा नाता

मोनिका यादव पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव की बेटी हैं। नरेंद्र सिंह यादव 6 बार विधायक रह चुके हैं और मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव सरकार में मंत्री भी रहे हैं।
उनके दादा राजेंद्र सिंह यादव भी बड़े नेता थे और कई बार विधायक व मंत्री रहे। इस तरह मोनिका यादव राजनीति की तीसरी पीढ़ी से आती हैं।

सपा छोड़कर BJP में शामिल हुई थीं मोनिका

साल 2021 में मोनिका यादव ने समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। इसके बाद उन्हें भाजपा का समर्थन मिला और वे फर्रुखाबाद की जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं।

धर्मेंद्र यादव से रिश्ते में आई थी दरार

मुलायम सिंह यादव के करीबी संबंधों के चलते मोनिका यादव की शादी धर्मेंद्र यादव से हुई थी। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्तों में खटास आ गई।
2016 में दोनों का तलाक हो गया और बाद में धर्मेंद्र यादव ने दूसरी शादी कर ली।

गौरव चौधरी की दिलचस्प कहानी

गौरव चौधरी मेरठ के कुसेड़ी गांव के रहने वाले हैं। वे 2006 में जर्मनी पढ़ाई के लिए गए थे और वहीं उन्होंने होटल, रियल एस्टेट और होलसेल बिजनेस खड़ा किया।
हालांकि 2021 में वे भारत लौट आए और महज 4 महीने में चुनाव जीतकर मेरठ के जिला पंचायत अध्यक्ष बन गए।

विकास की चर्चा से शुरू हुई प्रेम कहानी

बताया जाता है कि दोनों की बातचीत विकास और प्रशासनिक मुद्दों पर शुरू हुई थी। धीरे-धीरे यह दोस्ती रिश्ते में बदल गई और अब दोनों ने शादी कर ली है।

राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज

मोनिका यादव की यह शादी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है, क्योंकि उनका संबंध पहले सपा से और अब भाजपा से जुड़ा रहा है। ऐसे में इस शादी को लेकर सियासी प्रतिक्रियाएं भी सामने आ सकती हैं।