Gas Cylinder Shortage: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रसोई गैस (LPG) को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ती दिखाई दे रही है। हालात ऐसे हैं कि बुकिंग के 4 से 5 दिन बाद भी उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं।
बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। कई जगह लोगों को सिलेंडर लेने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
तड़के 3 बजे से लाइन में लग रहे लोग
गोरखपुर और सिद्धार्थनगर समेत कई जिलों में गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की भीड़ सुबह-सुबह ही जमा होने लगी।
कुछ जगहों पर लोग तड़के 3 बजे से ही खाली सिलेंडर लेकर एजेंसियों के बाहर लाइन में लग गए।
लेकिन गैस सिलेंडरों की संख्या कम होने और मांग ज्यादा होने के कारण कई उपभोक्ताओं को निराश होकर वापस लौटना पड़ा।
यूपी – जिला गोरखपुर में गैस के लिए इंतजार करते लोग थक–हारकर सिलेंडर के ऊपर बैठ गए हैं !! https://t.co/AEQ8yt9cnJ pic.twitter.com/nPFqxZF8lX
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) March 11, 2026
लाइन में घुसने को लेकर मारपीट
गोरखपुर में गैस एजेंसी के बाहर लगी लाइन में उस समय हंगामा हो गया, जब एक युवक लाइन तोड़कर सिलेंडर लेने की कोशिश करने लगा।
इसका विरोध दूसरे युवक ने किया, जिसके बाद दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई।
बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में ही दोनों युवकों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाए।
बाद में पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर मामला शांत कराया।
युद्ध शुरू हो चुका है…
भारत में…सिलिंडर के लिए गृहयुद्ध,
क्योंकि प्रधानमंत्री सरेंडर है,
और भारत के लोग अब मजबूर हैभारत के इन्हीं Interests के Compromised के ख़िलाफ़ AI Summit के दौरान हमारा प्रदर्शन था। pic.twitter.com/GhtiG4YNMc
— Uday Bhanu Chib (@UdayBhanuIYC) March 11, 2026
पुलिस की मौजूदगी में बंट रहे सिलेंडर
स्थिति को देखते हुए कई जगहों पर पुलिस की निगरानी में गैस सिलेंडरों का वितरण किया जा रहा है, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और किसी तरह की अव्यवस्था न फैले।
अंबेडकर नगर में नाली से बनी गैस सिलेंडर में भरवाने के लिए लाइन लगी है…😂pic.twitter.com/cEssHUIu6u
— Gaurav Pal (@GauravPalRaj) March 10, 2026
सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश
रसोई गैस की किल्लत की खबरों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि गैस और तेल की कालाबाजारी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसके साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि गैस की कमी को लेकर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
सीएम ने सभी जिलों के डीएम और एसपी को स्थिति पर कड़ी नजर रखने के आदेश दिए हैं।
Gas Cylinder Shortage: गैस कंपनियों ने कमी से किया इनकार
दूसरी तरफ अधिकारियों और गैस कंपनियों का कहना है कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।
कंपनियों ने ग्राहकों को मैसेज भेजकर यह भी कहा है कि गैस की किल्लत की खबरें भ्रामक और निराधार हैं।
कॉमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई पर असर
हालांकि, तेल कंपनियों ने घटते स्टॉक के कारण कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की डिलीवरी पर फिलहाल अघोषित रोक लगा दी है।
एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे फिलहाल घरेलू गैस सिलेंडरों की सप्लाई को प्राथमिकता दें।
इसका सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों पर पड़ रहा है, क्योंकि उन्हें कॉमर्शियल सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं।
यूपी में कितने हैं LPG कनेक्शन?
आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में करीब 4.26 करोड़ घरेलू एलपीजी कनेक्शन हैं।
इनमें से 1.87 करोड़ कनेक्शन उज्ज्वला योजना के तहत दिए गए हैं।
प्रदेश में हर दिन औसतन 5 से 6 लाख गैस सिलेंडरों की खपत होती है।
I have started working as a crime reporter in 2011 for a daily local newspaper named ‘Khusro Mail’. I have also worked for many news organization such as Public Vibe app and Oneindia Hindi news portal. Now I am working as Editor In Chief for Rocket Post Bharat (rocketpostbharat.com).