3

Recent News

Rakshabandhan 2026 कब है? जानें सही तारीख, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और पूजा विधि..

Rakshabandhan 2026: रक्षाबंधन हिंदू धर्म का एक प्रमुख और बेहद पवित्र त्योहार है। यह भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और…

UP Shocking Case: जिसका कर दिया अंतिम संस्कार, वह जिंदा लौटा.. शांति पाठ के दिन सामने खड़ा मुर्दा देख लोग हैरान!

UP Shocking Case: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पुलिस से लेकर पूरे…

Pilibhit News: डीएम ने एनसीओआरडी बैठक में नशे के सौदागरों पर सख्त कार्रवाई, बॉर्डर निगरानी और स्कूलों में जागरूकता अभियान के निर्देश दिए।

Pilibhit News: नशे के कारोबार पर कसेगा शिकंजा, डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह ने अधिकारियों को दिया सख्त एक्शन प्लान एनसीओआरडी (NCORD)…

Jantar Mantar Protest: फिर शुरू होगा CJP का आंदोलन, दी चेतावनी.. कहा - "छात्रों की गिरफ्तारी नहीं रुकी तो.."

Jantar Mantar Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार को केंद्र सरकार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि…

UP News: आगरा के ताजमहल में कोरियन महिला पर्यटक को बंदर ने काटा, एक घंटे तक दर्द से रोती रही, नहीं मिली एंबुलेंस..

UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित विश्व प्रसिद्ध ताजमहल में रविवार सुबह एक विदेशी महिला पर्यटक के साथ दर्दनाक…

3

Recent News

Rakshabandhan 2026: रक्षाबंधन हिंदू धर्म का एक प्रमुख और बेहद पवित्र त्योहार है। यह भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और…

UP Shocking Case: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पुलिस से लेकर पूरे…

Pilibhit News: नशे के कारोबार पर कसेगा शिकंजा, डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह ने अधिकारियों को दिया सख्त एक्शन प्लान एनसीओआरडी (NCORD)…

Jantar Mantar Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार को केंद्र सरकार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि…

UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित विश्व प्रसिद्ध ताजमहल में रविवार सुबह एक विदेशी महिला पर्यटक के साथ दर्दनाक…

Breaking News

UP News: बेहद दुखद और दर्दनाक वीडियो! 12 साल के बच्चे को जिंदा खा गया मगरमच्छ, बेबस चाचा चिल्लाता रह गया..

UP News: बेहद दुखद और दर्दनाक वीडियो! 12 साल के बच्चे को जिंदा खा गया मगरमच्छ, बेबस चाचा चिल्लाता रह गया..

UP News: उत्तर प्रदेश के बहराइच से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बौंडी थाना क्षेत्र में घाघरा नदी किनारे धान की रोपाई के बाद हाथ-पैर धोने गए 12 वर्षीय बच्चे पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। बच्चे को बचाने के लिए उसके चाचा और ग्रामीणों ने ईंट-पत्थर फेंके, बांस से खींचने की कोशिश की, लेकिन मगरमच्छ उसे गहरे पानी में ले गया। करीब 5 घंटे बाद बच्चे का आधा शव नदी से बरामद हुआ। घटना का वीडियो भी शुक्रवार सुबह सामने आया, जिसकी पुलिस ने पुष्टि की है।

धान की रोपाई के बाद नदी में धो रहा था हाथ-पैर

मृतक बच्चे की पहचान सुनील के रूप में हुई है, जो बहराइच के टिकुरी गांव का रहने वाला था। गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे वह अपने चाचा विजय राज सिंह के साथ खेत में धान की रोपाई करने गया था।

करीब 3-4 घंटे तक काम करने के बाद दोनों घर लौट रहे थे। रास्ते में घाघरा नदी पर हाथ-पैर धोने के लिए रुके। तभी अचानक नदी से एक मगरमच्छ निकला और सुनील पर हमला कर दिया।

चाचा और ग्रामीण बचाने दौड़े, मगरमच्छ नहीं छोड़ा

मगरमच्छ ने सुनील को अपने जबड़े में दबोच लिया। बच्चा खुद को छुड़ाने के लिए हाथ-पैर मारता रहा।

सुनील के चाचा विजय राज सिंह ने शोर मचाया और आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने ईंट-पत्थर फेंके, बांस के डंडों से मगरमच्छ को भगाने की कोशिश की, लेकिन उसने बच्चे को नहीं छोड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मगरमच्छ ने बच्चे को दो-तीन बार पानी से बाहर उछालकर पटका और फिर गहरे पानी में खींच ले गया। देखते ही देखते उसने बच्चे के शरीर का बड़ा हिस्सा निगल लिया।

5 घंटे बाद मिला बच्चे का आधा शव

घटना के बाद सैकड़ों ग्रामीण नदी किनारे जुट गए। बड़े-बड़े बांस के डंडों से नदी में तलाश शुरू की गई।

घाघरा नदी में तेज बहाव होने के कारण घटनास्थल से करीब 500 मीटर तक खोजबीन की गई। अंधेरा होने के बाद भी ग्रामीण टॉर्च की रोशनी में बच्चे की तलाश करते रहे।

करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद रात करीब 10 बजे घटनास्थल से लगभग 300 मीटर दूर नदी में बच्चे का आधा शव उतराता मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वन विभाग ने बताई दर्दनाक स्थिति

वन रेंजर साकिब अंसारी ने बताया कि मगरमच्छ बच्चे का दाहिना पैर और कमर के नीचे का हिस्सा खा गया था।

थाना प्रभारी टीएन मौर्या ने भी घटना और वायरल वीडियो की पुष्टि की है।

माता-पिता की हो चुकी थी मौत

सुनील की जिंदगी पहले से ही संघर्षों से भरी थी। उसके पिता बुधराज की करीब 5 साल पहले और मां की 7 साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी।

चार भाई-बहनों में सुनील दूसरे नंबर पर था। बड़ी बहन सुमन (14), छोटा भाई संजय (10) और सबसे छोटी बहन सीमा (7) गांव के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ते हैं।

सुनील ने पढ़ाई छोड़ दी थी और माता-पिता की मौत के बाद अपने चाचा विजय राज सिंह के साथ रह रहा था।

गांव के प्रधान ने बताया पूरा घटनाक्रम

गांव के प्रधान संजय कुमार त्रिवेदी ने बताया कि चाचा विजय राज सिंह दोपहर में खेत से खाना खाने घर आए थे। उसी समय सुनील जिद करके उनके साथ खेत चला गया।

शाम को लौटते वक्त नदी किनारे हाथ-पैर धोते समय मगरमच्छ ने हमला कर दिया। चाचा ने उसका हाथ पकड़कर खींचने की पूरी कोशिश की, लेकिन मगरमच्छ ज्यादा ताकतवर था और बच्चे को गहरे पानी में ले गया।

प्रशासन देगा 4 लाख रुपये की सहायता

एसडीएम प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।

सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

नदी किनारे रहने वाले लोगों में दहशत

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से घाघरा नदी में मगरमच्छों की निगरानी बढ़ाने और लोगों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।